हिन्दी मे ऑनलाइन दस्तावेज बनाए आपका परिचय हिन्दी टाइप करने की नई अनोखी विधि से कराना चाहता हूं। लिपिक.इन एक ऐसा साधन है जो आपके मनोभावों का पूर्वानुमान करके आप द्वारा प्रारम्भ किए गये शब्दों या वाक्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करता जाता है जिससे आप तेजी से और सही-सही लिख सकते हैं। आप अक्षरों को लिखने के लिए की-बोर्ड, माउस या दोनों का प्रयोग कर सकते हैं। सामान्यतः, आप पहले माउस का प्रयोग करके अक्षरों को लिखते हैं और धीरे-धीरे की-बोर्ड से परिचित होते जाते हैं। उम्मीद है आप इससे लाभ उठायेंगे। http://www.lipik.in/hindi.html लिपिक.इन के कुंजीपटल का आधार है - इनस्क्रिप्ट (इंडियन स्क्रिप्ट) की-बोर्ड अभिन्यास, जिसको इलेक्ट्रॉनिकी विभाग भारत सरकार के द्वारा मानकीकृत किया गया है। इनस्क्रिप्ट अभिविन्यास का प्रयोग किसी भी qwerty की-बोर्ड पर किया जा सकता है। इनस्क्रिप्ट कुंजीपटल में सब भारतीय लिपियों के लिए अपेक्षित कैरिक्टर होते हैं। भारतीय लिपि वर्णमाला की एक तार्किक संरचना होती है जो ध्वन्यात्मक गुणें से व्युत्पन्न होती है। इनस्क्रिप्ट ओवरले इस तार्किक संरचना को...