अपनी वेबसाइट बनाए
अपनी वेबसाइट बनाए यदि आपको HTML का ज्ञान है तो वेबसाइट बनाना बहुत आसान काम है। परन्तु आप नही जानते तो परेशान होने कि कोई बात नही है। अब वेबसाइट बनाना इतना आसान है जैसे माइक्रोसोफ्ट वर्ड मे एक फ़ाइल बनके सेव (सुरक्षित ) करना। वेबसाइट बनने के लिए अब आपको कुछ चुनाव करने होगे - १ मूल्य वर्धित वेबसाइट २ मुफ्त वेबसाइट दोनो तरह की वेबसाइट्स पुनः दो श्रेणियों मे बाट सकते है [अ] कस्टम डोमेन नेम के साथ जैसे कि http://pundir.org या www.yourname.com [ब] सब-डोमेन वाले वेबसाइट जैसे yourname.googlepages.com geocities.com/yourname इत्यादि इत्यादि यदि आप फ्री वेबसाइट चाहते है तो आप geocities या googlepages पर जाके रजिस्टर कर सकते है। ये पूरी तरह से मुफ्त वेबसाइट है। पर यहाँ आप अपना खुद का डोमेन नेम नही रख सकते। यदि आप अपना खुदका डोमेन नेम वाली वेबसाइट चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने डोमेन को रजिस्टर करना होगा । custom domain के लिए आपको डोमेन रजिस्ट्रार के यहाँ अपना डोमेन रजिस्टर करना होगा। ये एक मूल्य पर उपलब्ध सेवा है। कुछ रजिस्ट्रार है : * GoDaddy.com * ix web hosting * 1and1 * E...