कजरा मोहब्बत वाला
कजरा मोहब्बत वाला अँखियों में ऐसा डाला कजरे ने ले ली मेरी जान हाय रे मैं तेरे क़ुरबान दुनियाँ है मेरे पीछे लेकिन मैं तेरे पीछे अपना बना ले मेरी जान हाय रे मैं तेरे क़ुरबान आयी हो कहाँ से गोरी आँखों में प्यार ले के चढ़ती जवानी की ये पहली बहार ले के दिल्ली शहर का सारा मीना बाज़ार ले के झुमका बरेली वाला, कानों में ऐसा डाला झुमके ने ले ली मेरी जान हाय रे मैं तेरे क़ुरबान मोटर न बंगला माँगू, झुमका न हार माँगू दिल को जलाने वाले, दिल का क़रार माँगू सैय्याँ बेदर्दी मेरे, थोड़ा सा प्यार माँगू किस्मत बना दे मेरी, दुनिया बसा दे मेरी कर ले सगाई मेरी जान हाय रे मैं तेरे क़ुरबान जब से है देखा तुझको, हो गये गुलाम तेरे अपना बना ले गोरी, आयेंगे काम तेरे अपना ये जीवन सारा लिख देंगे नाम तेरे कुर्ता ये जाली वाला, उसपर मोतियन की माला कुर्ते ने ले ली मेरी जान हाय रे मैं तेरे क़ुरबान गीतकार : एस. एच. बिहारी, गायक : आशा भोसले - शमशाद बेगम, संगीतकार : ओ. पी. नय्यर, चित्रपट : किस्मत (१९६८)